चिट्टे के नशे तस्करो और नशा करने वालो के खिलाफ पुलिस की मुहिम तेज

0
930

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

आए दिन चिट्टे के व्यापारी और इस चिट्टे की चपेट में आ रहे युवा वर्ग पुलिस के हाथ लग रहे है, लेकिन ये चिट्ठा खत्म होने का नाम नही ले रहा है, जिससे सम्माज के सामने सबसे बड़ा सवाल तो ये बन गया है कि आने वाली पीढ़ियों को इससे कसे बचाया जाए | वहीं उपमंडल ठियोग के अंतर्गत एक मामला सामने आया है | जानकारी देते हुए डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि मनोज कुमार प्रभारी स्पेशल सेल शिमला की सूचना पर दर्ज किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, 12-01-24 को समय रात 10:15 बजे पेट्रोलिंग के दौरान जब स्पेशल सेल की टीम एनएच-05 पर होटल एप्पल ब्लॉसम फागू के पास मौजूद थी, तो सड़क किनारे एक कार नंबर HP09A 7132 संदिग्ध हालत में खड़ी थी | जिसमें एक व्यक्ति बैठा हुआ था| जब उससे रात को कार में अकेले बैठने का कारण पूछा गया तो वह घबरा गया। जब उस व्यक्ति से नाम पूछा गया तो उसने अपना नाम राजेश कुमार बताया | चेकिंग के दौरान इनके कब्जे से 6.14 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई | राजेश कुमार पुत्र स्व. देवी चंद निवासी गांव, रिहारी, ठियोग और उम्र 34 साल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here