2024 में मोदी ही बनेगें तीसरी बार पीएम – अरुण चौहान

0
879

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),

ग्राम केंद्र करगाणु और ग्राम केंद्र शलाँजी डांगरा के कार्यकर्ताओं के साथ मिशन रिपीट 2024 के तहत बैठक की इस बैठक में पूर्णकालिक विस्तारक पच्छाद विधानसभा क्षेत्र दिलीप पाल, मंडल महामंत्री अरुण चौहान मंडल उपाध्यक्ष नरेश कौशल, एस सी मोर्चा जिला महामंत्री विद्यानंद कश्यप, मंडल सदस्य राकेश शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहें और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। इस बैठक में मंडल महामंत्री अरुण चौहान ने कहा कि मोदी जी की नीतियों से भारतवर्ष नहीं अपितु पूरा विश्व प्रभावित है और जिस तरह से जनहित में नरेंद्र मोदी जी ने कार्य किए हैं अवश्य जनता जनार्दन 2024 में उन्हें तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाएगी। जन-जन ने आज ही ठान लिया है कि मोदी जी को हम फिर से देश का प्रधानमंत्री बनकर भारत को सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में देखना चाहते हैं। अरुण चौहान ने कहा कि पच्छाद मंडल के पदाधिकारी व सदस्य हर ग्राम केंद्र पर जाकर मोदी जी की नीतियों के बारे में बताएंगे और पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को भारी मतों की लीड देने के लिए एक जुट ठोकर कार्य करेंगें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here