श्री शारदा संकीर्तन मंडली द्वारा करवाई जा रही है लोक गायन ऑनलाइन प्रतियोगिता।

0
1304

पवन तोमर ( ब्यूरो ) श्री शारदा संकीर्तन मंडली संस्था गांव कोट ढंगर पत्रालय थोर निवाड़ तहसील राजगढ़ जिला सिरमोर हिमाचल प्रदेश द्वारा बच्चो की लोक गायन प्रतियोगिता ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से करवाई जा रही है । संस्था के सदस्य श्रवण ने जानकारी देते हुए कहा इस प्रतियोगिता में 14 वर्ष तक के बच्चे भाग ले सकते है। बच्चो में सामाजिकता , नैतिकता, नेतृत्व क्षमता व उनके हूनर को निखार कर लोक संस्कृति का भी संरक्षण हो इस के लिए संस्था प्रयास रत है। यह प्रतियोगिता पहाड़ी गायन जेसे नाटी, झुरी, गंगी, पडुआ आदि लोक गीत पर आधारित होगी तथा इसके अलावा प्रतिभागी हिमाचल का कोई भी लोक गीत गा सकता है। इसमें गायन वीडियो का समय तीन से पांच मिनट होगा।इसके लिए प्रतिभागी वॉट्स ऐप नंबर 9418681707 पर अपनी वीडियो भेजे। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागी को 50 रुपए शुल्क भी देना होगा है।संस्था के सदस्य ने कहा प्रतियोगिता के तीन राउंड होंगे तथा अंतिम राउंड में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागी को संस्था द्वारा पुरुस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता का निर्णायक मंडल श्री शारदा संकीर्तन मंडली संस्था होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here