राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),
राजगढ़ पच्छाद कांग्रेस पार्टी द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के गौरवशाली इतिहास के 139वे स्थापना दिवस के अवसर पर पच्छाद के सभी मतदान केंद्र तथा ब्लॉक स्तरों पर कांग्रेस पार्टी के झंडे को लहराया गया | कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ने जगह-जगह बैठकर आम जन को पार्टी के विचारधारा तथा भविष्य में किस तरह से कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाना है | इस विषय पर विचार में विमर्श किए गए | इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी मंडल अध्यक्ष रणधीर सिंह पवार ने सभी कार्यकर्ताओं को अपने संदेश से सभी मतदान केंद्रों पर संबोधित किया | राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का 139वे स्थापना दिवस पर पूरे भारतवर्ष में मनाया जा रहा है तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्र के निर्माण में दिए गए | बलिदानों को याद किया गया । यह जानकारी अधिवक्ता रघुवीर सिंह महासचिव कांग्रेस पार्टी ने दी है |






