संजौली कॉलेज में नवाजे होनहार, शिमला जिला के 149 स्नातकों को मिले डिजिटल टेबलेट

0
753

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, राजकीय महाविद्यालय संजौली, शिमला-06 हिमाचल प्रदेश सरकार की श्रीनिवास रामानुजन छात्र डिजिटल योजना के अंतर्गत आयोजित एक भव्य समारोह में, आज 2019-22 बैच के 149 मेधावी स्नातकों को उनके उत्कृष्ट अकादमिक प्रदर्शन के लिए डिजिटल टैबलेट प्रदान किए गए। इस विशेष सम्मान में, संजौली कॉलेज से 87, सेंट बेडस कॉलेज से 23, जीसी थियोग और आरकेएमवी प्रत्येक से 7, जीसी कोटशेरा से 6, जीसी नेरवा और जीसी सुन्नी प्रत्येक से 4, डीएवी कोटखाई, जीसी धामी, जीसी चैलकोटी, जीसी कुमारसैन और एचपीयू सेंटर फॉर इवनिंग स्टडीज प्रत्येक से 2 विद्यार्थी शामिल थे। स्थानीय विधायक श्री हरीश जनार्था इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की और सरकार की इस पहल को शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। समारोह के दौरान, छात्रों और उनके माता-पिता ने इस पहल की सराहना की और शिक्षा में नवाचार और प्रौद्योगिकी की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। सरकार और महाविद्यालय प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य छात्रों को उच्चतर शिक्षा और अनुसंधान के लिए प्रेरित करना और उन्हें आधुनिक शिक्षा के संसाधन प्रदान करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here