शंकर विद्या निकेतन स्कूल का रिजल्ट इस वर्ष भी रहा शत प्रतिशत

0
865

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),

शंकर विद्या निकेतन स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया | इस अवसर पर शिक्षा विभाग से सेवा निवृत खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी चेतराम शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की | मुख्य अतिथि के सम्मान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया | स्कूल के प्रधानाचार्य वैभव शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और स्मृति चिन्ह देखकर उन्हें सम्मानित किया | वैभव शर्मा ने स्कूल का वार्षिक परिणाम घोषित किया और इस वर्ष भी विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा | इसके लिए उन्होंने विद्यालय के अध्यापक वर्गों का धन्यवाद किया, जिनकी कड़ी मेहनत से विद्यालय का रिजल्ट हर वर्ष अच्छा रहता है | उन्होंने सभी बच्चों को बधाई दी | उन्होंने इस अवसर पर इस विद्यालय से पढ़ लिख कर आगे निकले बच्चों के बारे में भी बताया, जिसमें इस वर्ष हर्षिता नेगी एमबीबीएस और सौरव शर्मा का सेवा में लेफ्टिनेंट अधिकारी के रूप में चयन हुआ | उन्होंने बताया कि इसी स्कूल में जो बच्चे पढ़ते थे लगभग उनमें से काफी बच्चे डॉक्टर और अन्य बड़े पदों पर आसीन है| इस अवसर पर उन सभी बच्चों को याद किया गया और उनकी कामयाबी के बारे में यहां पर उपस्थित बच्चों को बताया गया |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here