आधार अपडेशन कैंप से लोगों को मिला फायदा 3 दिन में 233 कार्ड हुए अपडेट

0
781

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),
ग्राम पंचायत देवठी मझगांव में तीन दिनों तक चलने वाले आधार अपडेशन कैंप का आयोजन किया गया। कैंप के पहले दिन पंचायत के प्रधान व उनकी पूरी कार्यकारिणी, बी डी सी सदस्य, NRO टीम से शाली मॉल , डीआरपी इंदु वर्मा, आर्मी से सेवानिवृत अधिकारी भी इस कैंप में शामिल रहे। ग्राम पंचायत के तीनों VO पदाधिकारी स्वयं सहायता समूह के सदस्य, आशा वर्कर, आंगनवाड़ी वर्कर, तथा नवयुवक मंडल व ग्राम पंचायत LRG ने तीनों दिन इस कैंप में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। तीन दिनों तक पंचायत प्रधान व उनके कार्यकारिणी ने आधार अपडेशन कैंप में आए अधिकारियों के मैनेजमेंट का संपूर्ण कार्य किया। तीन दिवसीय चलने वाले इस कैंप में लोगों ने आधार अपडेशन की सेवाओं का लाभ लिया और भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों के बारे में अपने विचार विमर्श किए। तीनों दिन तक 233 लोगों के आधार कार्ड बनवाए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here