गहरी खाई में गिरी कार 33 वर्षीय युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

0
178

मंडी (नितेश सैनी),

हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर हादसों का दौर जारी है और लगातार मामलों में इजाफा होता जा रहा है | ताजा मामले में मंडी जिला के सुंदरनगर उपमंडल के प्रेसी पंचायत क्षेत्र में एक कार गहरी खाई में जा गिर गई, जिस कारण एक 33 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही कार को आग लग गई। जानकारी के अनुसार खूब राम पुत्र टेकचंद निवासी कुठेड डाकघर प्रेसी तहसील निहरी जिला मंडी देर रात अपनी कार नंबर 31सी -1682 में सवार होकर किसी कार्य के लिए प्रेसी जा रहा था | जैसे ही कार खनाछ जंगल के समीप पहुंची तो चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी करीब 400 मीटर गहरी खाई में जा गिर गई और कार में आग लग गई, जिस कारण 33 वर्षीय गाड़ी चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार यह हादसा चालक की तेज रफ्तारी व लापरवाही के कारण पेश आया है, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया है और पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here