एनजेपीएस ने मारी बैडमिंटन ट्रॉफी के खिताब में बाजी

0
786

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी),
सतलुज जल विद्युत निगम की रामपुर परियोजना ने दो दिवसीय आंतर परियोजना बैडमिंटन प्रतियोगिता का प्रेक्षा गृह दत्तनगर में किया। बताते चले कि इससे पहले भी दो प्रतियोगिताओं का आयोजन सफलतापूर्वक एनजेएचपीएस द्वारा करवाया गया है। अब तीसरी आंतर परियोजना बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन रामपुर हाईड्रो परियोजना द्वारा किया गया। इस बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारम्भ सीएमओ डॉ. विवेक आनन्द सुरीन और उनकी धर्मपत्नी हेमा सुरीन सहित महाप्रबंधक प्रकाश चन्द ने किया। आयोजकों द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत ट्रैडिशनल टोपी व मफलर पहनाकर जोरदार तरीके के साथ किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन कहा कि टूर्नामेंट के आयोजन का लक्ष्य निगम के विभिन्न कार्यक्रमों के मध्य मानवीय मूल्यों के आदान-प्रदान एवं मैत्रीपूर्ण रिश्तों को बढाने के लक्ष्य के साथ किया जा रहा है। प्रतियोगिता में सतलुज जल विद्युत निगम की 4 टीमें दम खम दिखा रही है। जिसमें निगम हैड क्वार्टर शिमला एनजेएचपीएस (झाकड़ी), एसडीएचईपी (सुन्नी) एवं रामपुर एचपीएस की टीमें शामिल हैं। प्रतियोगिता में पहले स्थान पर एनजेएचपीएस, दूसरे स्थान पर निगम मुख्यालय, तीसरे स्थान पर रामपुर एचपीएस की टीम ने बाजी मारी। आन्तर परियोजना बैडमिंटन प्रतियोगिता में पुरूषों मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द प्रतियोगिता का खिताब संजु कुमार (एनजेएचपीएस) ने हासिल किया। जबकि महिला वर्ग में प्लेयर ऑफ दी मैच निगम मुख्यालय की प्रियंका ने नाम किया। इसी तरह प्लेयर ऑफ द प्रतियोगिता में हनिता कुमारी (एनजेएचपीएस) रही। वहां उपस्थित दर्शकों ने प्रतियोगिता हरेक मैच का जमकर लुत्फ उठाया साथ खिलाडिय़ों की हौसला अफजाही भी की ताकि खेलों के प्रति भावना उत्पन्न की जा सकें। विभागाध्यक्ष (मानव संसाधन) शैलेश दत्त ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस कार्यक्रम में रामपुर परियोजना के समस्त विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here