मनाली में जल्द मिलेगी डायलिसिस की सुविधा

0
685

मनाली (रेणुका गोस्वामी),

पर्यटन नगरी मनाली के लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब सिविल अस्पताल मनाली में ही मरीजों के डायलिसिस करवाए जाएंगे। हंस फाउंडेशन के सहयोग से सिविल अस्पताल में डायलिसिस सेंटर का निर्माण किया जाएगा। तीन बेड वाले सेंटर के लिए जगह भी फाइनल कर ली गई है। शुक्रवार को सीएमओ डॉ. नागराज पवार प्रस्तावित केंद्र का निरीक्षण किया। सीएमओ ने इस अवसर पर बताया कि अस्पताल की पहली मंजिल में डायलिसिस सेंटर खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पहली फरबरी से इस सेंटर के शुरू होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी नही है। अब मनाली को मॉडल अस्पताल का दर्जा मिला है। जिससे सुविधाओ को भी बढ़ाया जा रहा है। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नवीन तनवर मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओ में सुधार के लिए सरकार कृत संकल्प है। मनाली पर्यटन नगरी है। यह मरीजों की संख्या काफी अधिक है। इसको देखते हुए अस्पताल में जहां आधुनिक मशीनरियां उपलब्ध करवाई जा रही है। वहीं विशेषज्ञ चिकित्सक भी तैनात कर दिए है। विधायक भुवनेश्वर गौड़ मनाली विधानसभा के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here