गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने किया भ्रमण

0
888

राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),

आज दिनांक 11 दिसंबर 2023 को यूथ क्लब गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल राजगढ़ के छात्र-छात्राओं ने यूथ क्लब प्रभारी प्रवीण शर्मा (प्रवक्ता गणित) की अध्यक्षता में तीन विभागों का कार्य करने की जानकारी प्राप्त करने हेतु भ्रमण किया | सबसे पहले यूथ क्लब के छात्र डाक विभाग राजगढ़ गए | उन्होंने डाक विभाग की विभिन्न स्कीमों के बारे में जानकारी प्राप्त की | उसके पश्चात सभी छात्र नगर पंचायत राजगढ़ गए, जहां उन्होंने नगर पंचायत राजगढ़ किस तरह काम करता है और विभिन्न स्कीमों को लागू करता है के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्राप्त की | अंत में यूथ क्लब के सभी छात्र ग्राम पंचायत सालाना गए, जहां उन्हें प्रधान शेखर शर्मा तथा महेंद्र कौशल द्वारा पंचायती राज में चल रही विभिन्न विभिन्न स्कीमों के बारे में बच्चों को विस्तार रूप से जानकारी दी |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here