राजकीय महाविद्यालय ठियोग में रक्तदान शिविर

0
1181

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

राजकीय महाविद्यालय ठियोग में रेड रिबन क्लब द्वारा आज एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का संचालन इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान महाविद्यालय शिमला से डा मेघना की अगुवाई में आई टीम ने किया। सर्वप्रथम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ ललित चंदन ने स्वयं रक्तदान कर इस पुनीत कार्य की शुरुआत की। साथ ही विद्यार्थियों को इसके महत्व के विषय में अवगत करवाया ।उसके बाद महाविद्यालय के 15 आचार्यो और विद्यार्थियों ने रक्तदान किया। पहली बार रक्तदान करने वाले विद्यार्थियों में आदित्य, नैंसी ,आकाश, आशीष सात्विक, योगेंद्र ,वरुण इत्यादि विद्यार्थियों ने पहली बार रक्तदान कर किसी के जीवन बचाने में अपना योगदान दिया। रेड रिबन क्लब की संयोजक डॉक्टर निधि डटवालिया के अनुसार इस शिविर में करीब 32 यूनिट रक्त इकट्ठा कर मानव जीवन को बचाने हेतु एक प्रयास किया गया है। जिसके द्वारा आने वाली पीढ़ी को भी यह शिक्षा देने की कोशिश की है कि मनुष्य को मनुष्य की सहायता के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। जिसमें रक्तदान महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है । ठियोग महाविद्यालय की रेड रिबन क्लब इकाई इस तरह के कार्य के लिए वर्ष भर में अनेक प्रकार की गतिविधियों का आयोजन वक्त पर करती रहती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here