जन-जातीय क्षेत्र भरमौर के बागवान सेब के बगीचों का सही तरीके से करें निपटारा -डॉ मनोहर लाल

0
942

भरमौर (महिंद्र पटियाल),
जन -जातीय क्षेत्र भरमौर के बागवान आजकल सर्दियों के आगमन पर बगीचों के सर्दकालीन कार्यो को निपटाना शुरू कर दिया है | यह जानकारी देते हुए उद्यान विकास अधिकारी विकास खंड भरमौर डॉ मनोहर लाल ने बताया की जन-जातीय क्षेत्र भरमौर के बागवानों को अपने बगीचों की देखभाल व कार्यो का निपटारा इस तरीके से करना होगा | सबसे पहले बागवान अपने बगीचे में पेड के तनों को कैंकर से बचाने के लिए चूने का पेस्ट लगा दें | चूने का पेस्ट बनाने के लिए 50 लीटर पानी में 10 से 12 किलो चूना, 2 से 3 किलो नीला थोथा, 3 लीटर अलसी का तेल और 1 लीटर डी डी एल का घोल बनाएं और पेस्ट को तने पर लगा दें। अपने बगीचे में गिरे हुए सेब के सडे गले फल उठा कर जला दें या फिर मिट्टी में दवा दें | पौधों के तौलिए ( दौर) बना कर विभाग द्वारा अनुमोदित खाद की मात्रा मिला दें | बागवान बगीचे में प्रूनिंग का कार्य 20 दिसंबर और 15 फरवरी के बीच में पूर्ण कर लें। कई बागवानों ने पत्ते झड़ने से पहले ही प्रूनिंग शुरू कर दी है जो की गलत है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here