राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),
राजकीय आदर्श विद्यालय राजगढ़ के लिए बहुत ही गर्व की बात है कि इस विद्यालय की वर्ष 2023-24 की खेल कूद प्रतियोगिता में पांच छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था, जिस में से एक लड़की निधि पुत्री अशोक कुमार ग्राम चौकन, धरोटी का चयन राष्ट्रीय स्तरीय खो खो प्रितियोगिता के लिए हुआ है | पिछले वर्ष भी निधि ने राष्ट्रीय स्तरीय खो खो प्रतियोगिता में लोहा मनवाया था | इस वर्ष भी निधि का चयन हुआ है, यह खुशी की बात है | निधि जिला सिरमौर की एकमात्र खिलाड़ी छात्र है | जिसका चयन राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है | प्रातः कालीन सभा में विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज कुमार ने जहां निधि के उज्जवल भविष्य की कामना की | वहीं इस उपलब्धि के लिए विद्यालय की डीपी पुष्पा ठाकुर और शारीरिक शिक्षक ओम प्रकाश ठाकुर और इसके माता-पिता को बधाई दी | इस मौके पर विद्यालय के सभी अध्यापक उपस्थित रहे | महाराष्ट्र के नासिक में होने वाली राष्ट्रीय खो खो की प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं दी |


