राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),
शारीरिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सीमा गुप्ता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दूधम मतियाना में अपना 27 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर के शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्ति हुए | इस अवसर पर एसएमसी के सभी लोग, स्थानीय पंचायत के सभी लोग और विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्य गण विद्यालय के सभी अध्यापको ने उनके जीवन के अमूल्य कार्य की सराहना की और कहा कि उनकी कमी इस विद्यालय को हमेशा खलती रहेगी | सभी लोगों ने आश्रुपूर्ण विधिवत् विदाई की | उनके इस 27 वर्षीय कार्यकाल में स्थानीय विद्यालय के कई बच्चों ने जिला स्तरीय, राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लिया | सीमा गुप्ता को बेदाग छवि और सेवा निवृत्ति की हार्दिक शुभकामनाएं सभी ने उनके उज्जवल भविष्य उत्तम स्वास्थ्य सुख समृद्धि दीर्घायु की कामना की | इस अवसर पर स्थानीय स्कूल की प्रधानाचार्य प्रदीप कौर, सभी अध्यापक वर्ग, एसएमसी अध्यक्ष एवं सदस्य गण, रवींद्र वर्मा, अन्य स्थानीय लोग, देवेंद्र चौहान अध्यक्ष हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ राजगढ़, ओम प्रकाश शारीरिक शिक्षक राजगढ़, कुशल दत्त भाषा अध्यापक, अनिल चौहान, जितेंद्र वर्मा अन्य लोग उपस्थित रहे |
