राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),
आज भारतीय जनता पार्टी पच्छाद मंडल (राजगढ़ जॉन)की मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गोसाई की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में मंडल व मोर्चो के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों सहित ग्राम केंद्र प्रमुखों व सभी त्रिदेवों ने भाग लिया और सभी को संगठन की दृष्टि से पूर्णकालिक विस्तारक जिला सिरमौर अशोक ठाकुर का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
इस बैठक में विशेष रूप से पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक रीना कश्यप, कृषि विपिणन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बलदेव सिंह भंडारी मौजूद रहे और पच्छाद मंडल के महामंत्री अरुण चौहान ने सभी कार्यकर्ताओ का इस बैठक को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया |

