राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),
1 दिसम्बर को विश्व एड्स दिवस के रूप में मनाया जाता है सर्वप्रथम एक दिसम्बर 1988 को इस दिवस का आयोजन किया गया। इसी संदर्भ में बी एड काॅलेज राजगढ़ में एड्स जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि खंड चिकित्सा अधिकारी राजगढ़ डॉक्टर उपासना शर्मा ने अवगत करवाया कि इस रोग में बचाव ही उपचार है। इस बीमारी में शरीर की प्रतिरोधक क्षमता क्षीण हो जाती है। इस वर्ष विश्व एड्स दिवस का थीम “लेट कम्यूनीटीज लीड” है। समाज में नकारात्मक अवधारण के कारण इस रोग की रोकथाम करना काफी कठिन हो जाता है व जनता इसके विषय में अपना आशय स्पष्ट नहीं कर पाती। इसी कार्यक्रम के अंतर्गत शिरगुल चौक राजगढ़ से नागरिक चिकित्सालय परिसर तक एक रैली भी निकाली गई जिसमें औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान राजगढ़ व बी एड काॅलेज राजगढ़ के छात्र -छात्राओं ने भाग लिया व उनको एड्स के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई।

