सोलन (कमलजीत ),
स्टूडेंट फॉर सेवा ने सोलन स्थित हिमगिरी कल्याण बाल आश्रम में समाज के सहयोग से बच्चों संग छोटी दीपावली का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया | इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्टूडेंट फॉर सेवा प्रांत प्रमुख डॉ राकेश शर्मा, विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर पंकज ज़िला प्रमुख और सभी लोग एबीवीपी ज़िला प्रमुख हुकम उपस्थित रहे | इस कार्यक्रम में सोलन ज़िला के कई छात्रों ने बाल आश्रम में रह रहे छात्रों के साथ दिये एवं फुलझड़ियां जलाकर दीपावली बड़ी धूमधाम से मनाई | इसी श्रृंखला में छोटे-छोटे बच्चों के लिए पेन किट दीपावली उपहार के रूप में देकर इस महोत्सव को और खुशपूर्वक बनाया | इस कार्यक्रम में हिमाचल स्टूडेंट्स फॉर सेवा ज़िला संयोजक साहिल ज़िला सोलन क़े ज़िला संगठन मंत्री बलवीर , ज़िला संयोजक रोहित नेगटा, संयोजक शिवानी छींटा, इकाई अध्यक्ष कंडाघाट सरगम और ख़ुशी, मुस्कान, निकिता, अंजलि भी उपस्थित रहे |

