पधर (ललित),
पधर क्षेत्र के आराध्य देव सीयून गहरी के मंदिर में चोरो ने सेंध लगाकर करीब ग्यारह लाख रुपये की नगदी और चांदी चोरी की है । पधर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसारकिशन चन्द पुत्र नरोतम राम निवासी गांव सियूण ने थाना में सूचना दी कि जय देव गहरी सियूण में रात के समय में चोरी हुई है । पधर पुलिस ने मौका पर जाकर घटना की पूरी जानकारी ली और मामले की तफ्तीश में जुट गई है । पधर पुलिस ने बताया कि मन्दिर से चोरो ने 75000 रुपये की नगदी , 9 लाख 80 हजार रुपये का चांदी का सामान चुराया है । थाना प्रभारी पधर रजत राणा ने बताया कि सूचना के आधार पर पधर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाई शुरू कर दी है । वही पधर पुलिस ने आईपीसी 457 , 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।
वही डीएसपी पधर संजीव सूद ने मामले की पुष्टि की है ।

