शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),
आइजीएमसी में मरीज का सीटी स्कैन न होने के कारण मरीजों को अस्पताल में परेशान होना पड़ रहा है। शोघी से आए मरीज सुनील कुमार ने आरोप लगाया कि मंगलवार को सुबह से अपने सिटी स्कैन का इंतजार कर रहा है। पांच बजे तक भी उनका नंबर नहीं आया है। सुबह से लेकर वो सीटी स्कैन कमरे के बाहर टेस्ट करवाने के लिए इंतजार कर रहा है। मरीज बिना खाना खाएं टेस्ट करवाने के लिए इंतजार कर रहा है। इसके बावजूद उनका सिटी स्कैन नहीं किया गया। शाम को जब उन्होंने कहा कि उनका सीटी स्कैन के लिए नहीं बुलाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि वे मरीज है, सुबह से बिना कुछ खाए पीए सीटी स्कैन के लिए इंतजार कर रहे हैं, स्टाफ डाक्टर पूछने तक के लिए तैयार नहीं हैं। शाम के समय तक सैकड़ों लोगों के सीटी स्कैन किए, लेकिन मुझे इस सुविधा से वंचित रखा है। बता दें कि अस्पताल में अमूमन ही सीटी स्कैन के लिए मरीजों की लंबी कतारें लगती है। इस दौरान आपात काल में भी काफी मामले सीटी स्कैन के लिए पहुंचते हैं। सीटी स्कैन के लिए काफी लंबी तिथि मरीजों को मिलती है, इसके बावजूद उनका नंबर नहीं आता है तो उन्हें फिर से नई तिथि लेनी पड़ती है। गंभीर रुप से बीमार मरीजों की परेशानी ऐसे में कई गुना हो जाती है। वहीं मरीज सुनील कुमार शाम तक सीटी स्कैन न होने के चलते नाराज होकर धरने पर बैठे रहे। डाक्टर अनुपम झोपटा ने बताया कि इमरजेंसी मरीजों के सिटी स्कैन का करवाएं जा रहें थे। खुद इस मरीज की शिकायत सुनने के लिए मौके पर गई थी। मरीज से बातचीत की, जब मरीज को टेस्ट के लिए कहा गया तो मरीज ने मना कर दिया था। उन्होंने साफ किया कि इसमें अस्पताल प्रशासन व स्टाफ की कोई गलती नहीं हैं।

