राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),
सहायक अभियन्ता विद्युत उपमंडल राजगढ़ आदर्श वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 33 के0वी0 उप-केन्द्र राजगढ़, खेरी, चाड़ना और पनोग में 33 और 11 के० वी० लाइनों की मरम्मत व जरुरी रख-रखाव के चलते राजगढ़, खेरी, माछेर, बडूसाहिब, हाब्बन, दीदग, मरयोग, चाड़ना, नोहराधार, बोगधार, पनोग, हरिपुरधार, रोनहाट, कुपवी आदि स्थानों पर 31 अक्तूबर को सुबह 9 बजे से सांय 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंनेे बताया कि यह मरम्मत कार्य मौसम की स्थिति पर निर्भर रहेगा। उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।
