Categories: Uncategorized

बीएसएफ की वीरांगनाओं ने रचा इतिहास, माउंट एवरेस्ट फतह कर बुलंद किया “वंदे मातरम” का जयघोष

लाहौल (रंजीत लाहौली , संवाददाता )

देश की सीमा सुरक्षा में तैनात Border Security Force (बीएसएफ) की महिला जवानों ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी Mount Everest फतह कर नया इतिहास रच दिया है। बीएसएफ की पहली ऑल वुमेन माउंट एवरेस्ट एक्सपीडिशन टीम ने “मिशन वंदे मातरम” के तहत गुरुवार सुबह भारतीय समयानुसार 8 बजे 8848.80 मीटर ऊंची माउंट एवरेस्ट चोटी पर सफलतापूर्वक पहुंचकर देश का गौरव बढ़ाया।

बीएसएफ की इस ऐतिहासिक टीम में लद्दाख की कांस्टेबल कौसर फातिमा, पश्चिम बंगाल की कांस्टेबल मुनमुन घोष, उत्तराखंड की कांस्टेबल रेबेका सिंह तथा कारगिल की कांस्टेबल त्सेरिंग चोरोल शामिल रहीं। चारों महिला जवानों ने कठिन मौसम और विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा लहराया।

बीएसएफ के डायमंड जुबली वर्ष के अवसर पर आयोजित इस विशेष अभियान के माध्यम से महिला जवानों ने “वंदे मातरम” की भावना को दुनिया की सबसे ऊंची चोटी तक पहुंचाया। बताया गया कि जिस ऊंचाई पर सामान्य रूप से लोगों को ऑक्सीजन सपोर्ट की आवश्यकता पड़ती है और खड़े रहना तक मुश्किल हो जाता है, वहीं इन वीरांगनाओं ने एक स्वर में “वंदे मातरम” गाकर नया इतिहास रच दिया।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़े, प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी; एक महीने में 25 रुपये महंगा हुआ सीमेंट

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…

8 hours ago

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

2 days ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

5 days ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

5 days ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

5 days ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

1 week ago