Categories: Uncategorized

पांवटा साहिब : छुट्टी पर घर आए 28 वर्षीय फौजी की करंट लगने से मौत

नाहन ( संध्या कश्यप , सम्वाददाता ),

पांवटा साहिब के अंतर्गत आने वाले टोका नगला क्षेत्र में 11 केवी (KV) हाई वोल्टेज बिजली की लाइन की चपेट में आने से भारतीय सेना के एक 28 वर्षीय जवान की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान मुकेश कुमार, पुत्र उजागर सिंह के रूप में हुई है, जो अभी अविवाहित थे। इस दर्दनाक हादसे के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मुकेश कुमार कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर अपने घर आए थे।  गुरुवार को वह अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान वह अचानक खेत से गुजर रही 11 केवी की हाई टेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए। करंट इतना जोरदार था कि जवान को संभलने का मौका तक नहीं मिला और मौके पर ही उनकी जान चली गई। इस भयानक हादसे के बाद मृतक जवान के परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा बिजली विभाग के खिलाफ फूट पड़ा है। परिजनों ने विभाग की घोर लापरवाही पर सीधे सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि खेतों और रिहायशी इलाकों से गुजरने वाली हाई वोल्टेज तारें अक्सर काफी नीचे लटकी होती हैं, जिनकी शिकायत करने के बावजूद विभाग सुध नहीं लेता। यदि समय रहते इन तारों को दुरुस्त किया गया होता, तो आज देश ने अपना एक जांबाज जवान न खोया होता।

स्थानीय जनता ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की जाए, दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है।वहीँ मामले की आगामी जांच जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़े, प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी; एक महीने में 25 रुपये महंगा हुआ सीमेंट

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…

8 hours ago

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

2 days ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

5 days ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

5 days ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

5 days ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

1 week ago