(ब्यूरो रिपोर्ट ),
हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने 22 और 23 मई को प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है। इसके साथ ही चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, 22 और 23 मई को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मौसम खराब रह सकता है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी होने की भी संभावना है। वहीं 26 मई तक प्रदेश के कुछ इलाकों में रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रह सकता है।
विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने, बिजली बाधित होने और यातायात प्रभावित होने जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।
मौसम में बदलाव के चलते आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है।
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…
ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…
ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…
ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…