Categories: Uncategorized

9 साल बाद भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार, मंदिर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ),

जिला सोलन के कसौली थाना पुलिस को एक पुराने मंदिर चोरी मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने करीब 9 वर्षों से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी हेम चंद निवासी गांव धाली, डाकघर गड़खल, तहसील कसौली को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना कसौली में धारा 209 और 269 बीएनएस के तहत नया मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार वर्ष 2015 में कसौली थाना में दर्ज चोरी के मामले में आरोपी हेम चंद और उसके पुत्र पर एक मंदिर से चार मूर्तियां और लगभग 600 रुपये नकद चोरी करने का आरोप था। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 3100 रुपये आंकी गई थी। मामले की जांच के दौरान एक बाल अपचारी को बाल सुधार गृह ऊना भेजा गया था, जबकि मुख्य आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।

पुलिस द्वारा लगातार तलाश के बावजूद आरोपी हाथ नहीं लग रहा था, जिसके चलते वर्ष 2017 में अदालत ने उसे उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया था। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना और लगातार निगरानी के आधार पर आखिरकार 15 मई 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आज अदालत में पेश किया जा रहा है। मामले में आगामी जांच जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़े, प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी; एक महीने में 25 रुपये महंगा हुआ सीमेंट

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…

4 hours ago

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

2 days ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

5 days ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

5 days ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

5 days ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

1 week ago