Categories: Uncategorized

सुखू सरकार में बेलगाम माफिया राज, कानून व्यवस्था पूरी तरह विफल : अभी ठाकुर

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ),

देवभूमि हिमाचल प्रदेश आज जिस प्रकार माफिया तंत्र, गुंडागर्दी और अवैध गतिविधियों की गिरफ्त में आता जा रहा है, वह प्रदेश की शांति और कानून व्यवस्था के लिए अत्यंत चिंताजनक विषय बन चुका है। जिला सिरमौर के कोलर क्षेत्र में सोमवार रात को हुई बाप-बेटे पर जानलेवा हमले की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। खुलेआम बाजार में इस प्रकार की हिंसक घटनाएं यह दर्शाती हैं कि प्रदेश में असामाजिक तत्वों के हौसले किस कदर बुलंद हो चुके हैं।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश के प्रांत सह मंत्री अभी ठाकुर ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि कोलर क्षेत्र में दुकान चला रहे बाप-बेटे पर कुछ अज्ञात हमलावरों द्वारा किया गया हमला केवल एक परिवार पर हमला नहीं, बल्कि प्रदेश की कानून व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा पर सीधा प्रहार है। देवभूमि हिमाचल प्रदेश में इस प्रकार की गुंडागर्दी और सरेआम हिंसा किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जा सकती।

अभी ठाकुर ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश में खनन माफिया, वन माफिया और अवैध गतिविधियों से जुड़े गिरोह लगातार सक्रिय होते जा रहे हैं। सुखविंदर सिंह सुखू सरकार के कार्यकाल में जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में अवैध खनन से जुड़े बेलगाम दौड़ रहे ट्रक आम जनता की सुरक्षा के लिए खतरा बन चुके हैं। आए दिन नियमों की धज्जियां उड़ाकर सड़कों पर तेज रफ्तार और दबंगई के साथ चल रहे इन वाहनों के कारण आम लोगों में भय का माहौल है। प्रशासन की चुप्पी और निष्क्रियता कई गंभीर सवाल खड़े करती है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जहां माफियाओं और अवैध गतिविधियों के खिलाफ आवाज़ उठाने वाले लोगों को डराने, धमकाने और उन पर हमला करने की कोशिश की जाती है। यदि कोई व्यक्ति समाजहित में भ्रष्टाचार, अवैध खनन या माफिया तंत्र के खिलाफ आवाज़ उठाता है और उसी को निशाना बनाया जाता है, तो यह लोकतंत्र और कानून व्यवस्था के लिए बेहद खतरनाक संकेत है।

अभी ठाकुर ने कहा कि आज प्रदेश की जनता अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही है। जब घर, दुकान और बाजार तक सुरक्षित न रहें, तो यह किसी भी सरकार की सबसे बड़ी विफलता मानी जाती है। प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाएं यह दर्शाती हैं कि अपराधियों में कानून का कोई भय नहीं रह गया है। सरकार और प्रशासन को बयानबाजी से बाहर निकलकर जमीन पर कठोर कार्रवाई करनी होगी।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से मांग करती है कि इस मामले की निष्पक्ष, तेज़ और उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए तथा उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। परिषद यह भी मांग करती है कि प्रदेश में सक्रिय अवैध खनन माफिया और असामाजिक तत्वों पर तत्काल प्रभाव से व्यापक अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार की घटना को अंजाम देने का साहस न कर सके।

Himachal Darpan

Recent Posts

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

9 hours ago

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

2 days ago

शौच के लिए निकला 14 वर्षीय दिव्यांग किशोर, अचानक फिसला पैर; 15 फुट नीचे गिरने से दर्दनाक मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। शिमला जिले की नेरवा तहसील के अंतर्गत गांव भूट में एक दर्दनाक…

2 days ago

माता-पिता पर मारपीट व जबरन शादी के गंभीर आरोप, जान के खतरे का दावा कर छोड़ा घर

संध्या कश्यप नाहन सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन से सामने आए एक मामले ने क्षेत्र में…

2 days ago

पांवटा साहिब में 13.680 किलो चूरा पोस्त बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब, 13 अगस्त। पुलिस थाना पांवटा साहिब के तहत SIU नाहन…

3 days ago

15 अगस्त पर हिमाचल के 4967 निर्माण श्रमिक परिवारों को 20.61 करोड़ की वित्तीय सहायता

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से 15…

4 days ago