लाहौल ( रंजीत लाहौली,संवाददाता ),
किरण भड़ाना ने मंगलवार को तांदी क्षेत्र का दौरा कर पंचायत चुनावों के तहत नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तांदी और मालंग पंचायतों में चल रही चुनावी तैयारियों एवं प्रक्रियाओं का विस्तृत जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सहायक रिटर्निंग अधिकारियों (एआरओ) से नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक नामांकन पत्र की जांच पूरी सावधानी और नियमों के अनुसार की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की तथ्यात्मक त्रुटि या प्रक्रियागत अनियमितता की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए।
उपायुक्त किरण भड़ाना ने कहा कि पंचायत चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं और इन्हें स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों और नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और सभी चुनाव संबंधी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं, ताकि उम्मीदवारों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
उपायुक्त ने चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों से निष्पक्षता, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण एवं सुचारू ढंग से संपन्न करवाने के लिए सुरक्षा और पारदर्शिता संबंधी व्यापक तैयारियां की गई हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…
निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…
ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…
ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…