( ब्यूरो रिपोर्ट ),
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। कांगड़ा बाईपास फोरलेन पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पैरापिट से टकरा गई और पलट गई।
हादसे के समय कार में दो किशोर सवार थे, जो स्थानीय निजी स्कूल के छात्र बताए जा रहे हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना में 14 वर्षीय शौर्य की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा किशोर विहान गंभीर रूप से घायल है और उसका उपचार जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और यह हादसा हो गया।
एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने हादसे की पुष्टि की है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 281, 125-A और 106 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…
ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…
नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…
ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…
ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…