Categories: Uncategorized

हिमाचल में 51 शहरी निकायों के चुनाव घोषित, 17 मई को मतदान; आचार संहिता लागू

( ब्यूरो रिपोर्ट, शिमला ),

हिमाचल प्रदेश राज्य चुनाव आयोग ने मंगलवार को प्रदेश के 51 शहरी निकायों के लिए चुनावी कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची ने प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि इन निकायों में 17 मई को मतदान कराया जाएगा। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित शहरी क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू कर दी गई है।
आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्रदेश के चार प्रमुख नगर निगम—सोलन, मंडी, धर्मशाला और पालमपुर सहित 47 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में मतदान होगा। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा औपचारिक नोटिस भी जारी कर दिए गए हैं।
इन चुनावों में कुल 3,60,845 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 1,80,963 पुरुष और 1,79,882 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए प्रदेशभर में 1,806 मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। वहीं, नगर निगमों की मतगणना 31 मई को की जाएगी।
राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची ने यह भी स्पष्ट किया कि पंचायत चुनावों की घोषणा एक सप्ताह के भीतर अलग से की जाएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे आरोपी

ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…

5 hours ago

WhatsApp यूजर्स के लिए 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव! मैसेज भेजने पर लगेगा चार्ज, जानें किस पर पड़ेगा असर

ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…

5 hours ago

सोलन में नशे का नेटवर्क बेनकाब! 6 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशा बरामद

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…

5 hours ago

तीन बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हुई पूजा देवी, पुलिस ने शुरू की तलाश

ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…

13 hours ago

कांगड़ा में अब मनमानी नहीं चलेगी! चाऊमीन, मोमो, चिकन और पनीर तक के दाम तय

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…

13 hours ago

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

24 hours ago