कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर ),
सरकाघाट में 19 वर्षीय युवती की दराट से गला काटकर की गई निर्मम हत्या पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी ने गहरा दुःख और आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को बेहद दुःखद और शर्मनाक बताते हुए कहा कि समाज में इस तरह की घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं(आशा डोगरा ,
विद्या नेगी ने कहा कि हर व्यक्ति के पीछे पुलिस तैनात नहीं हो सकती, ऐसे में यह सवाल उठता है कि हमारा समाज किस दिशा में जा रहा है। उन्होंने बताया कि महिला आयोग ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए मंडी के पुलिस अधीक्षक (SP) से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा, यहां तक कि फांसी दी जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह के जघन्य अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके। साथ ही आयोग ने इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट भी तलब की है।
विद्या नेगी ने समाज से अपील करते हुए कहा कि ऐसे अपराधों को रोकने के लिए सभी को मिलकर जिम्मेदारी निभानी होगी और सामाजिक जागरूकता बढ़ानी होगी।

