नारकंडा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9.28 किलो अफीम और 12 लाख नकद के साथ 3 गिरफ्तार

0
104

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ),

जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 9.28 किलोग्राम अफीम तथा ₹12 लाख नकद राशि बरामद की है।

दिनांक 10.04.2026 को डिटेक्शन सेल रामपुर की टीम नारकंडा क्षेत्र में एक विश्वसनीय गुप्त सूचना पर कार्यवाही के लिए मौजूद थी जिसमें पता चला कि तीन नेपाली मूल के व्यक्ति एक वाहन में अवैध रूप से अफीम लेकर आ रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने नारकंडा में नाकाबंदी/तलाशी अभियान चलाया तथा एक इनोवा वाहन नंबर को जांच हेतु रोका।

वाहन की तलाशी स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में ली गई, जिसमें 9.28 किलोग्राम में अफीम तथा नकद ₹12 लाख बरामद हुए। इसके पश्चात तीनों व्यक्तियों को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। आरोपियों का विवरण निम्नलिखित है:-

  1. एन बहादुर उर्फ राजू पुत्र श्री रवि लाल, निवासी गांव घरती, डा0 लिमशा, तहसील जाजरकोट भैरी आंचल, नेपाल, उम्र 41 वर्ष
  2. चक्रा बहादुर पुत्र श्री पूर्ण बहादुर, निवासी गांव नलगार, डा0 लिमशा, तहसील जाजरकोट भैरी आंचल, नेपाल, उम्र 25 वर्ष
  3. मोहन साही पुत्र श्री चक्र बहादुर शाही, निवासी गांव दांग, डा0 व तहसील भरतपुर रावती आंचल, नेपाल, उम्र 44 वर्ष

इस संबंध में पुलिस थाना कुमारसैन में अभियोग संख्या 27/2026 दिनांक 10.04.2026 अधीन धारा 18, 29 ND&PS Act के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है तथा इसके पीछे जुड़े अन्य नेटवर्क/बैकवर्ड लिंकज की भी गहनता से जांच की जा रही है। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here