हिमाचल में मौसम फिर बदलेगा मिजाज, कई जिलों में आंधी-तूफान व बिजली गिरने की चेतावनी

0
169

ब्यूरो रिपोर्ट।

हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है।विभाग के अनुसार कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, चंबा और शिमला जिलों के कुछ क्षेत्रों में तेज आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।मौसम विभाग ने बताया कि 12 अप्रैल को लाहौल-स्पीति, चंबा, कुल्लू, किन्नौर और कांगड़ा के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं, जबकि प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम साफ बना रहेगा।राहत की बात यह है कि 13 और 14 अप्रैल को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने और अच्छी धूप खिलने की संभावना है, जिससे लोगों को ठंड से राहत मिलेगी।हालांकि 15 अप्रैल को एक बार फिर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने के चलते ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 16 अप्रैल को भी मध्यम और ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है।मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here