Categories: Uncategorized

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन।

सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वीरवार तड़के रोनहाट के समीप हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा वीरवार सुबह करीब 7:00 बजे रोनहाट पेट्रोल पंप के निकट पेश आया। एक हुंडई औरा कार (HP71A 7990) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।कड़ी मशक्कत के बाद घायल युवक को खाई से बाहर निकालकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया गया और प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोनहाट ले जाया गया। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे नागरिक अस्पताल शिलाई रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।मृतक की पहचान अजय (35 वर्ष), पुत्र सूरत सिंह, निवासी शरोग के रूप में हुई है। अजय पेशे से पेंटर और बजंतरी का कार्य करते थे। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अपने पीछे वह दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे क्षेत्र में इस घटना से शोक की लहर दौड़ गई है।पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम शिलाई अस्पताल में करवाने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस हादसे के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

16 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

17 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

20 hours ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

22 hours ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

1 day ago

चिट्टा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, महिला से 40 ग्राम हेरोइन बरामद

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान के…

2 days ago