कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ),
धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल बनने से बढ़ा शिक्षा के प्रति उत्साह, एडमिशन में भारी बढ़ोतरी
धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन क्षेत्र के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराहन के CBSE बोर्ड से संबद्ध होने के बाद यह विद्यालय निरमंड क्षेत्र की एकमात्र CBSE Board Affiliated स्कूल बन गया है, जिससे क्षेत्र के अभिभावकों और विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। 📚✨
विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य गुप्त राम ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 तारीख तक विभिन्न कक्षाओं में विद्यार्थियों के एडमिशन इस प्रकार हुए हैं—
कक्षा 6वीं — 18 विद्यार्थी
कक्षा 7वीं — 26 विद्यार्थी
कक्षा 8वीं — 22 विद्यार्थी
कक्षा 9वीं — 31 विद्यार्थी
कक्षा 10वीं — 16 विद्यार्थी
कक्षा 11वीं — 19 विद्यार्थी
कक्षा 12वीं — 18 विद्यार्थी
इस प्रकार विद्यालय में कुल 150 विद्यार्थियों का नामांकन हो चुका है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के CBSE बोर्ड से जुड़ने पर क्षेत्र के अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
वहीं प्राथमिक विद्यालय सराहन के प्रभारी गोपाल चौहान ने बताया कि पहले प्राथमिक विद्यालय में लगभग 25 विद्यार्थी हुआ करते थे, लेकिन इस वर्ष CBSE स्कूल बनने के बाद अब तक 109 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है, जो एक सकारात्मक संकेत है।
प्राथमिक कक्षाओं में प्रवेश संख्या इस प्रकार रही—
बाल वाटिका–1 : 10 विद्यार्थी
बाल वाटिका–2 : 12 विद्यार्थी
बाल वाटिका–3 : 15 विद्यार्थी
प्रथम कक्षा : 12 विद्यार्थी
द्वितीय कक्षा : 18 विद्यार्थी
तृतीय कक्षा : 05 विद्यार्थी
चतुर्थ कक्षा : 12 विद्यार्थी
पंचम कक्षा : 25 विद्यार्थी
स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष लोचन सिंह ठाकुर ने कहा कि विद्यालय का CBSE बोर्ड से जुड़ना बागासराहन व आसपास के क्षेत्र के साथ-साथ पूरे निरमंड क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने शिक्षा विभाग से मांग की कि विद्यालय में जल्द से जल्द प्रधानाचार्य सहित पूर्ण स्टाफ की नियुक्ति की जाए तथा अन्य समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए।
इस संबंध में उन्होंने उच्च शिक्षा उपनिदेशक कुल्लू और मिल्कफेड चेयरमैन बुद्धि सिंह ठाकुर से दूरभाष पर बातचीत भी की, जिनकी ओर से समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया।
इस दौरान स्कूल प्रशासन एवं स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य कुमत राम, कपील देव और श्याम लाल भी उपस्थित रहे।
वहीं क्षेत्र के अभिभावकों में भी विद्यालय के CBSE बोर्ड से जुड़ने को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है और उन्होंने सरकार व शिक्षा विभाग के इस निर्णय की सराहना की है।


