Categories: Uncategorized

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट

प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में झमाझम बारिश व ओलावृष्टि से ठंड एक बार फिर लौट आई है।
शिकारी देवी, रोहतांग टनल, कुफरी, धौलाधार, नारकंडा, कोटखाई सहित ऊपरी शिमला, लाहौल-स्पीति, चंबा, कांगड़ा, सिरमौर, किन्नौर और कुल्लू के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी दर्ज की गई है। वहीं राजधानी शिमला समेत अधिकांश जिलों में मंगलवार शाम से बुधवार दोपहर तक लगातार बारिश होती रही। देर रात शिमला में भारी ओलावृष्टि ने ठंड और बढ़ा दी।
मौसम के इस बदलाव से तापमान में बड़ी गिरावट आई है। अधिकतम तापमान में करीब 12 डिग्री तक कमी दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2.1 डिग्री नीचे चला गया। बीते 24 घंटों में प्रदेश में सामान्य से 853 फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है।
बारिश और बर्फबारी का असर जनजीवन पर भी पड़ा है। आनी-कुल्लू और मनाली-लेह नेशनल हाईवे सहित 75 सड़कें बंद हो गई हैं, जबकि 884 बिजली ट्रांसफार्मर ठप पड़े हैं।
उधर सिरमौर जिले के कई क्षेत्रों में भी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, कुफरी में दो साल बाद अप्रैल में बर्फबारी दर्ज की गई है। इससे पहले वर्ष 2024 में अप्रैल के पहले सप्ताह में बर्फ गिरी थी।
मनाली-केलांग मार्ग पर सोलंगनाला से आगे केवल फोर बाई फोर वाहनों को ही जाने की अनुमति दी गई है। पर्यटक इन्हीं वाहनों के माध्यम से अटल टनल तक पहुंच रहे हैं।
अप्रैल में इस तरह की ठंड ने प्रदेश में दिसंबर जैसे हालात पैदा कर दिए हैं, जिससे लोगों को एक बार फिर सर्दी का एहसास होने लगा है।

Himachal Darpan

Recent Posts

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

4 hours ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

8 hours ago

चिट्टा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, महिला से 40 ग्राम हेरोइन बरामद

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान के…

22 hours ago

युवती आत्महत्या मामला : युवक पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप, गिरफ्तार

मंडी ( नितेश सेनी , संवाददाता ) सुंदरनगर पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले रोपा…

22 hours ago

सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 साल से फरार उदघोषित अपराधी गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), सिरमौर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे…

22 hours ago

शोक में संवेदना का साथ: सुंदर ठाकुर के घर पहुंचे जयराम ठाकुर, पहले भी निभा चुके हैं अपनापन”

कुल्लू (आशा डोगरा , सब एडिटर ), सुंदर ठाकुर के पिता के निधन पर हिमाचल…

23 hours ago