नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),
भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर नाहन के बड़े हाल में अध्यक्ष प्रकाश चंद बंसल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में इस वर्ष आयोजित होने वाली 18वीं रथ यात्रा की रूपरेखा तैयार की गई और यात्रा से संबंधित मुख्य निर्णय लिए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि भव्य रथ यात्रा 19 जुलाई 2026, रविवार को निकाली जाएगी और 20 अप्रैल 2026 से प्रभात फेरियों का आगाज़ होगा। वहीं पहली प्रभात फेरी सनातन धर्म मंदिर में होगी। इसके बाद प्रतिदिन विभिन्न मंदिरों और श्रद्धालुओं के निवास पर फेरियों का आयोजन होगा।
रथ यात्रा के उपलक्ष्य में 10 जुलाई से 16 जुलाई 2026 तक भव्य कथा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पहली बार भगवान जगन्नाथ जी के बारे में पूर्ण विवरण दिया जाएगा। 17 से 19 जुलाई प्रातः 8 बजे तक विग्रहों की विशेष पूजा होगी। 19 जुलाई को प्रातः 8 बजे से पालकियों के साथ यात्रा का आरंभ होगा। मंडल ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि जो भक्त अपने निवास पर भगवान को बुलाना चाहते हैं, वे समय रहते बुकिंग करवा लें ताकि अधिक भीड़ के कारण कोई घर छूट न जाए।
बैठक में अध्यक्ष प्रकाश चंद बंसल, कोषाध्यक्ष योगेश जैन, महामंत्री भुवन जोशी, सलाहकार सतीश गर्ग, राजेन्द्र ठाकुर सत्संग प्रमुख व मनु कंवर, बुद्धि वल्लभ, अशोक डोगर, भूपेंद्र गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, रजत पुंडीर, शेखर, दीपक, संजीव सैनी, ममता भारद्वाज, प्रेमलता, गजला, गीता चुग, ममता चुग, अनुप वर्मा, अलका गर्ग, अंजू अग्रवाल, लक्ष्मी देवी, मुस्कान, नैना, सिया, प्रवीण गोयल, लक्ष्मी देवी, अनीता वालिया, कौशल्या चौहान और आशीष सिंगला सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।


