Categories: Uncategorized

ऐतिहासिक चौगान मैदान में मनाया जाएगा जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह- प्रिंयका वर्मा

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ),


उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि नाहन के ऐतिहासिक चौगान में 15 अप्रैल 2026 को जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्य अथिति द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और आकर्षक मार्चपास्ट का आयोजन किया जायेगा । उपायुक्त ने यह जानकारी आज शनिवार को उपायुक्त कार्यालय में हिमाचल दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहीे।
उन्होंने बताया कि 15 अप्रैल को मुख्य अतिथि द्वारा नाहन शहर स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किया जायेगा। इसके अलावा हिमाचल निर्माता डा0 यशवंत परमार की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण करेगें। इसके उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण करने के उपरान्त आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी ली जाएगी।
प्रियंका वर्मा ने बताया कि समारोह में पुलिस, गृह रक्षकों की टुकडियों के अतिरिक्त एनसीसी व अन्य स्थानीय शिक्षण संस्थानों के छात्र- छात्राएं भी भाग लेगें। उपायुक्त ने बताया कि हिमाचल दिवस समारोह में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए की हिमाचल दिवस समारोह के लिए सौपी गई जिम्मंेवारी का गंभीरता से निर्वहन करें ताकि हिमाचल दिवस सफलतापूर्वक आयोजित किया जा सके।
सहायक आयुक्त विवेक शर्मा ने बैठक में मद क्रमवार प्रस्तूत किए।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा,एस डी एम नाहन राजीव संाख्यान, के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

3 hours ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

4 hours ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

8 hours ago

चिट्टा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, महिला से 40 ग्राम हेरोइन बरामद

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान के…

22 hours ago

युवती आत्महत्या मामला : युवक पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप, गिरफ्तार

मंडी ( नितेश सेनी , संवाददाता ) सुंदरनगर पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले रोपा…

22 hours ago

सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 साल से फरार उदघोषित अपराधी गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), सिरमौर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे…

23 hours ago