Categories: Uncategorized

पांवटा साहिब में भाजपा स्थापना दिवस पर 106 बूथों पर होंगे कार्यक्रम

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ),

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे क्षेत्र में यह दिवस उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पांवटा साहिब विधानसभा के दोनों मंडलों के सभी 106 बूथों पर स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान पार्टी के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बूथ समिति सदस्य अपने-अपने घरों पर भाजपा का ध्वज फहराएंगे।
हितेंद्र कुमार ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरना है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने घरों पर लगाए गए ध्वज के साथ फोटो लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करेंगे और सरल ऐप पर भी अपलोड करेंगे, जिससे कार्यक्रम की व्यापकता दिखाई जा सके।
उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे स्थापना दिवस के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लें और इसे सफल बनाएं।

Himachal Darpan

Recent Posts

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

1 hour ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

2 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

6 hours ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

7 hours ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

11 hours ago

चिट्टा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, महिला से 40 ग्राम हेरोइन बरामद

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान के…

1 day ago