ड्रॉप्स ऑफ़ हॉप्स के सदस्यों ने मार्च माह में किया 37 यूनिट रक्तदान

0
82

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ),

ड्रॉप्स ऑफ होप सोसायटी सिरमौर ने मार्च महीने में 37 यूनिट खून देकर अनमोल जिंदगी की सुरक्षा में योगदान दिया है। सोसायटी के सदस्यों ने अलग-अलग ग्रुप का खून जरूरत अनुसार 1 मार्च से 31 मार्च तक मेडिकल कॉलेज नाहन, पीजीआई, पंचकुला और आईजीएमसी शिमला में उपलब्ध करवाया।

सोसायटी की ओर से मेडिकल कॉलेज में ए पॉजिटिव की 3 , ओ पॉजिटिव की 6, एबी पॉजिटिव की 1 , बी पॉजिटिव की 6 , एबी नेगेटिव की 1 , ए नेगेटिव की 2 तथा ओ नेगेटिव की 3 यूनिट रक्त उपलब्ध करवाकर अनमोल जिंदगी को बचाने में अपने सहयोग दिया। इसके इसके अतिरिक्त, O+ की 2 यूनिट PGI चंडीगढ़ में दान की गई। वहीँ सदस्य हरजीत सिंह ने अलकेमिस्ट पंचकूला में O- प्लेटलेट्स दान कर सराहनीय योगदान दिया।

इसके अलावा कमांड अस्पताल चंडीमंदिर में A- रक्तदान और IGMC शिमला में O+ की 1 – 1 यूनिट रक्तदान की गयी। बाज़ ब्लड ग्रुप के अध्यक्ष सलमान खान ने PGI चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में 3 यूनिट दुर्लभ रक्त समूह की व्यवस्था करवाई, जबकि अखिल माहेश्वरी ने जिला सिरमौर के मरीजों के लिए मोहाली और पंचकूला में 2 यूनिट रक्त उपलब्ध करवाया। इसके साथ ही कपिल नेगी ने IGMC शिमला में 1 यूनिट A+ तथा PGI चंडीगढ़ में O+ की 2 यूनिट की आवश्यकता को पूरा करने में सहयोग किया।
ड्रॉप्स ऑफ होप सोसायटी सिरमौर के संचालक ईशान राव ने बताया कि मार्च महीने में अलग-अलग ग्रुप का 37 यूनिट खून उपलब्ध करवाया गया है। सोसायटी की ओर से कई वर्षों से जरूरतमंद लोगों को रक्त मुहैया करवाया जा रहा है। इसमें 1500 से अधिक सदस्य जुड़ चुके हैं, जो जरूरत अनुसार लोगों को रक्त देकर उनकी अनमोल जिंदगी बचाने में सहयोग कर रहे हैं। रक्तदान को लेकर नारी शक्ति भी पीछे नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here