शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ),
जिला शिमला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कानून-व्यवस्था भंग करने एवं हिंसात्मक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई है।
शिकायतकर्ता अंकित चंदेल ने शिकायत दर्ज करवाई कि दिनांक 27.02.2026 को सायं, समरहिल स्थित यूनिवर्सिटी डिस्पेंसरी के समीप SFI से जुड़े कुछ छात्रों द्वारा उस पर लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिससे उसे सिर पर चोटें आईं। उक्त शिकायत के आधार पर पुलिस थाना बालूगंज में अभियोग संख्या 30/2026 दिनांक 27.02.2026, धारा 118(1), 191(2), 191(3), 190, 351(2) BNS के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया।
अन्वेषण के दौरान पूर्व में इस प्रकरण में संलिप्त तीन आरोपियों—देवराज उर्फ राजेश, विवेक बिरसांटा एवं अंशुल मिन्हास—को दिनांक 21.03.2026 को गिरफ्तार किया जा चुका है, जो वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं।
अन्वेषण को आगे बढ़ाते हुए, दिनांक 30/31.03.2026 की रात्रि को इस मामले में संलिप्त दो अन्य आरोपी—
1. कमल देव शर्मा पुत्र कुंदन सिंह निवासी गांव हकाईना, डाकघर झकांडू, थाना व तहसील शिलाई, जिला सिरमौर, उम्र 26 वर्ष
2. प्रवेश कुमार पुत्र फकीर चन्द निवासी गांव द्राविल, डाकघर झकांडू, थाना व तहसील शिलाई, जिला सिरमौर, उम्र 21 वर्ष
को विधिवत गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से इन्हें तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय, बंगलुरू (कर्नाटक) में 24 से 26…
सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने सोलन नगर निगम…
ददाहू (हेमंत चौहान , संवादददाता ), आज दिनांक 31 मार्च 2026 को RVN स्कूल के…
शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के…
नाहन ( संध्या कश्यप ,संवादददाता ), हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने जिला सिरमौर के…
ऊना (अक्की रत्तन ,संवाददाता ), चिंतपूर्णी विधान सभा की डूहल बटवाला पंचायत राडा पेड़ा गांव…