नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),
कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय, बंगलुरू (कर्नाटक) में 24 से 26 मार्च 2026 तक आयोजित वर्ल्ड यूथ पार्लियामेंट 2026 में हिमाचल प्रदेश की प्रतिभागी अदिति (राजकीय महाविद्यालय चम्बा) ने “हेल्थ एंड वैलनेस” विषय पर उत्कृष्ट प्रस्तुति देते हुए ‘बेस्ट स्पीकर’ का प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त किया। इस उपलब्धि से न केवल हिमाचल प्रदेश, बल्कि पूरे देश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित हुआ है।
यह तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय आयोजन मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें 30 देशों तथा भारत के विभिन्न राज्यों से चयनित प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रत्येक राज्य से 6 प्रतिभागियों (3 पुरुष एवं 3 महिला) का चयन किया गया था।
कार्यक्रम के दौरान पांच प्रमुख विषयों—हेल्थ एंड वैलनेस, यूथ इन डेमोक्रेसी, पीस एंड सिक्योरिटी, साइबर क्राइम एंड एग्रिकल्चर एंड सस्टेनेबिलिटी पर विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान आयोजित किए गए। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सदन की कार्यवाही में प्रतिभागियों ने अपने विचार प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए।
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों से चयनित छह एनएसएस स्वयंसेवकों—दीपक शर्मा (नाहन), अदिति (चम्बा), अंजली (कुल्लू), चंद्रिका (घुमारवीं), जितेंद्र (हमीरपुर) तथा सुशांत (सरस्वती नगर)—ने इस आयोजन में प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।
हिमाचल प्रदेश टीम का नेतृत्व जिला समन्वयक सिरमौर एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पंकज चांडक ने किया। उनके मार्गदर्शन एवं कुशल नेतृत्व में टीम के सभी स्वयंसेवकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रतिभागियों को संवाद कौशल, विषय की गहन समझ, अद्यतन तथ्यों की जानकारी, आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति की स्पष्टता तथा मौलिक विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रेरित एवं प्रशिक्षित किया।
इस अवसर पर कर्नाटक सरकार के प्रधान सचिव श्री नवीन सिंह, युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग के आयुक्त श्री आर चेतन कुलपति डॉ. सुरेशा तथा राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ. प्रताप द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र मंच पर डॉ. पंकज चांडक की उपस्थिति में विजेता प्रतिभागी अदिति को प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय निदेशालय चंडीगढ़ के श्री जय भगवान, कुलपति डॉ. महावीर सिंह, राज्य एनएसएस नोडल अधिकारी डॉ सरोज भारद्वाज, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. विनय शर्मा एवं सेक्शन ऑफिसर श्री मोतीलाल सहित नाहन महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर डॉ पंकज चांडक एवं प्राचार्य डॉ विभव कुमार शुक्ला, चम्बा महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर अविनाशपाल एवं प्राचार्य डॉ राकेश राठौड़, घुमारवीं महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर रमेश चंद एवं प्राचार्य डॉ प्रीतमलाल, कुल्लू महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ खेम ठाकुर एवं प्राचार्य डॉ ……, सरस्वती नगर महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी पवन कुमार एवं प्राचार्य डॉ पूनम मेहता, हमीरपुर महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर डॉ…. एवं प्राचार्य डॉ सोनी ने टीम हिमाचल प्रदेश को बधाई दी।
कार्यक्रम के समापन के उपरांत प्रतिभागियों को बेंगलुरु के विभिन्न सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण भी कराया गया। इस दौरान उन्होंने आदियोगी मंदिर की भव्यता का अवलोकन किया तथा कर्नाटक के पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया।
इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि से हिमाचल प्रदेश एवं क्षेत्रीय निदेशालय चंडीगढ़ का नाम वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचा है। यह सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है और भविष्य में ऐसे आयोजनों में भागीदारी के लिए नई ऊर्जा प्रदान करेगी।
सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने सोलन नगर निगम…
ददाहू (हेमंत चौहान , संवादददाता ), आज दिनांक 31 मार्च 2026 को RVN स्कूल के…
शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के…
नाहन ( संध्या कश्यप ,संवादददाता ), हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने जिला सिरमौर के…
ऊना (अक्की रत्तन ,संवाददाता ), चिंतपूर्णी विधान सभा की डूहल बटवाला पंचायत राडा पेड़ा गांव…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में पंचायत और शहरी निकाय चुनावों को लेकर प्रक्रिया ने रफ्तार…