सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ),
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने सोलन नगर निगम के रोस्टर को लेकर कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जो रोस्टर कल जारी होना था, उसे जानबूझकर रोका गया और अब उसे राजनीतिक दबाव में बदलने का षड्यंत्र रचा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के खिलाफ है और प्रशासन पर राजनीतिक दबाव डालकर रोस्टर में हेरफेर करने की कोशिश की जा रही है। “यह साफ दर्शाता है कि कांग्रेस सरकार लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को भी अपने राजनीतिक हितों के अनुसार मोड़ने का प्रयास कर रही है,” उन्होंने कहा।
संदीपनी भारद्वाज ने आरोप लगाया कि रोस्टर को पहले रोका गया और अब उसे जारी करने से पहले प्रशासन पर दबाव बनाकर “हैंकी-पैंकी” तरीके से बदलाव करने की तैयारी की जा रही है, जो पूरी तरह अनुचित और गैर-कानूनी है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि रोस्टर को राजनीतिक दबाव में बदलने की कोशिश की गई, तो भारतीय जनता पार्टी इसका कड़ा विरोध करेगी और इसके खिलाफ हर लोकतांत्रिक व कानूनी विकल्प अपनाएगी।
अंत में उन्होंने कहा कि भाजपा निष्पक्ष और पारदर्शी व्यवस्था की पक्षधर है और किसी भी प्रकार की राजनीतिक हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय, बंगलुरू (कर्नाटक) में 24 से 26…
ददाहू (हेमंत चौहान , संवादददाता ), आज दिनांक 31 मार्च 2026 को RVN स्कूल के…
शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के…
नाहन ( संध्या कश्यप ,संवादददाता ), हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने जिला सिरमौर के…
ऊना (अक्की रत्तन ,संवाददाता ), चिंतपूर्णी विधान सभा की डूहल बटवाला पंचायत राडा पेड़ा गांव…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में पंचायत और शहरी निकाय चुनावों को लेकर प्रक्रिया ने रफ्तार…