ददाहू (हेमंत चौहान , संवादददाता ),
आज दिनांक 31 मार्च 2026 को RVN स्कूल के प्रांगण में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर स्कूल के पीटीए अध्यक्ष श्री विशाल वर्मा, निर्देशक श्री राजेंद्र ठाकुर, श्रीमती मंजीत ठाकुर तथा प्रधानाचार्य श्री बृजेश कुमार सहित समस्त अध्यापक वर्ग उपस्थित रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य श्री बृजेश कुमार द्वारा अभिभावकों के स्वागत के साथ हुई। उन्होंने सभी अभिभावकों का विद्यालय में पधारने पर आभार व्यक्त किया। इसके बाद पीटीए अध्यक्ष श्री विशाल वर्मा एवं निर्देशक श्री राजेंद्र ठाकुर ने विद्यार्थियों को उनकी मेहनत के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इसके पश्चात प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को श्री विशाल वर्मा और श्री राजेंद्र ठाकुर द्वारा उपहार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। विद्यालय परिवार ने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय, बंगलुरू (कर्नाटक) में 24 से 26…
सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने सोलन नगर निगम…
शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के…
नाहन ( संध्या कश्यप ,संवादददाता ), हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने जिला सिरमौर के…
ऊना (अक्की रत्तन ,संवाददाता ), चिंतपूर्णी विधान सभा की डूहल बटवाला पंचायत राडा पेड़ा गांव…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में पंचायत और शहरी निकाय चुनावों को लेकर प्रक्रिया ने रफ्तार…