HRTC चालक पर हमला, कर्मचारियों में रोष; सख्त कार्रवाई की मांग

0
187

निशेष शर्मा राजगढ़।

हिमाचल प्रदेश के राजगढ़ क्षेत्र के चूरवाधार मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के एक बस चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना शनिवार की बताई जा रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग बस चालक के साथ बहस और मारपीट करते नजर आ रहे हैं।घटना के बाद रविवार को परिवहन निगम चालक संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री बालकृष्ण ठाकुर राजगढ़ पहुंचे और कर्मचारियों के साथ बैठक कर मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि निगम में पहले ही चालकों की कमी है और जिस चालक के साथ यह घटना हुई, वह हाल ही में ऑपरेशन के बाद ड्यूटी पर लौटा था, जिससे मामला और गंभीर हो जाता है।जानकारी के अनुसार, निगम की बस चूरवाधार मार्ग से गुजर रही थी। सड़क संकरी होने के कारण चालक बस को सावधानीपूर्वक निकाल रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने बस को रोक लिया और चालक के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने बस की खिड़की खोलकर चालक पर हमला किया और उसकी वर्दी तक फाड़ दी।स्थिति उस समय और गंभीर हो गई, जब चालक को चलती बस से नीचे उतारने की कोशिश की गई। हालांकि चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और उसने तुरंत बस को बंद कर दिया। इसके बाद चालक बस को सुरक्षित गंतव्य तक लेकर गया और थाना राजगढ़ में शिकायत दर्ज करवाई।चालक संघ ने इस घटना को गंभीर बताते हुए सरकार और सुखविंदर सिंह सुक्खू से मांग की है कि डॉक्टरों और नर्सों की तरह परिवहन कर्मियों की सुरक्षा के लिए भी सख्त कानून बनाए जाएं।उधर, पुलिस ने चालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here