अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

0
64

ब्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम पंचायत नौरा के गांव मतेहड़ से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। भारतीय सेना में सेवारत क्षेत्र के लाल लेफ्टिनैंट अनुपम मेहता का अंडमान-निकोबार में ड्यूटी के दौरान हृदय गति रुक जाने (हार्ट अटैक) से निधन हो गया। उनके निधन की खबर जैसे ही पैतृक गांव पहुंची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के अनुसार लेफ्टिनैंट अनुपम मेहता वर्तमान में भारतीय सेना की 19 पंजाब रेजिमेंट के तहत अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में अपनी सेवाएं दे रहे थे। बताया जा रहा है कि वीरवार देर रात अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन शुक्रवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।उनके पिता प्रमोद सिंह मेहता ने भारी मन से बताया कि उनके बेटे की पार्थिव देह शनिवार देर रात तक भारतीय सेना के होलटा कैंप पहुंचने की संभावना है। इसके बाद रविवार सुबह तक पार्थिव देह को पैतृक गांव मतेहड़ लाया जाएगा। इस दुखद घड़ी में अनुपम मेहता अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं, जिसमें उनकी पत्नी, दो बेटियां, एक बेटा, माता-पिता और दो भाई शामिल हैं। जवान बेटे के इस तरह अचानक चले जाने से परिवार में मातम पसरा हुआ है।संक्षिप्त पृष्ठभूमि:लेफ्टिनैंट अनुपम मेहता ने वर्ष 1998 में भारतीय सेना में प्रवेश किया था। अपनी मेहनत और सेवाओं के दम पर उन्हें इसी वर्ष 26 जनवरी को लेफ्टिनैंट के पद से सम्मानित किया गया था। वे 31 अक्टूबर, 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही उनका असामयिक निधन हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here