Categories: Uncategorized

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट।

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल) के पदों को भरने के लिए पोस्ट कोड-25003 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि इन पदों के लिए कुल 12,866 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से 11,065 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जबकि 502 उम्मीदवारों को दस्तावेजों की जांच के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था।उन्होंने बताया कि 2 से 7 मार्च तक दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुल 166 उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया गया है।आयोग के अनुसार, पात्र उम्मीदवार उपलब्ध न होने के कारण ओबीसी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) का एक पद तथा एससी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) के दो पद रिक्त रह गए हैं।आयोग ने स्पष्ट किया कि अंतिम परिणाम, जिसमें चयनित अभ्यर्थियों के नाम, रोल नंबर और प्राप्तांक शामिल हैं, आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

1 hour ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

2 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

4 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

4 hours ago

कालीबाड़ी मंदिर जाने वाला व्यक्ति निकला APG यूनिवर्सिटी का छात्र, पुलिस ने दी क्लीन चिट

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…

4 hours ago

देवभूमि में भक्ति का महाकुंभ: 6.5 लाख श्रद्धालु, चढ़ावे में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट। देवभूमि हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठों में चैत्र नवरात्रों के दौरान आस्था, भक्ति…

7 hours ago