Categories: Uncategorized

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ),

विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में है। वजह है—देश के अलग-अलग राज्यों से सीधे भगवान धर्मराज के नाम भेजी जा रही चिट्ठियां, जिनमें श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं, फरियादें और भावनाएं लिखकर भेज रहे हैं। यही वजह है कि ये पत्र अब स्थानीय स्तर से लेकर सोशल मीडिया तक चर्चा का विषय बन गए हैं।
मंदिर के पुजारी रवि दत्त पुजारी और भुवनेश्वर शर्मा ने पुष्टि की है कि हाल ही में मंदिर को दिल्ली, छत्तीसगढ़ और झारखंड से कुछ खास चिट्ठियां प्राप्त हुई हैं। पुजारियों के अनुसार, इस तरह के पत्र पहले भी आते रहे हैं, लेकिन हाल के पत्रों ने लोगों का खास ध्यान खींचा है।
बताया जा रहा है कि एक पत्र भेजने वाले ने खुद को छत्तीसगढ़ का निवासी बताया है, जबकि दूसरे ने अपने आप को दिल्ली से बताया है। वहीं, झारखंड से आए एक पत्र में श्रद्धालु ने भगवान धर्मराज के समक्ष अपनी कई मनोकामनाएं रखी हैं। इन पत्रों में लंबी उम्र, पारिवारिक सुख-समृद्धि, अधूरी शिक्षा पूरी होने, माता-पिता के स्नेह, बेहतर जीवन और आध्यात्मिक कृपा जैसी इच्छाएं लिखी गई हैं। कुछ पत्रों में दिवंगत माता-पिता के लिए आशीर्वाद भी मांगा गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि धर्मराज मंदिर की मान्यता ऐसी है कि यहां लोग सिर्फ माथा टेकने ही नहीं, बल्कि अपनी दिल की बात भी सीधे भगवान तक पहुंचाने का विश्वास रखते हैं। शायद यही वजह है कि कई श्रद्धालु अब पोस्टकार्ड और चिट्ठियों के जरिए अपनी फरियाद सीधे धर्मराज के दरबार में भेज रहे हैं।
पुजारियों ने बताया कि भगवान धर्मराज मंदिर को लेकर लोगों में गहरी आस्था है और देशभर से समय-समय पर इस तरह की चिट्ठियां आती रहती हैं। उनके अनुसार, यह केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि श्रद्धा, विश्वास और भगवान से भावनात्मक जुड़ाव का अनोखा रूप है।
गौरतलब है कि भरमौर के चौरासी मंदिर परिसर स्थित भगवान धर्मराज मंदिर को लेकर दूर-दराज के राज्यों में भी विशेष मान्यता है। यही कारण है कि श्रद्धालु यहां पहुंचने के साथ-साथ अब चिट्ठियों के जरिए भी अपनी मनोकामनाएं धर्मराज के दरबार तक पहुंचा रहे हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

7 minutes ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

22 minutes ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

2 hours ago

कालीबाड़ी मंदिर जाने वाला व्यक्ति निकला APG यूनिवर्सिटी का छात्र, पुलिस ने दी क्लीन चिट

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…

2 hours ago

देवभूमि में भक्ति का महाकुंभ: 6.5 लाख श्रद्धालु, चढ़ावे में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट। देवभूमि हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठों में चैत्र नवरात्रों के दौरान आस्था, भक्ति…

5 hours ago

मौत के मुहाने से वापसी: बर्फ में फंसे युवक को पुलिस ने बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता और मानवता का परिचय देते…

6 hours ago