शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),
दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ जिसमे कि एक व्यक्ति बारा शिकायत की गई की एक व्यक्ति जो स्वयं को अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर बांग्लादेशी मुस्लिम बताता है आजकल शिमला में अलग सा रूप बनाकर घूम रहा है ।साथ में यह आरोप भी था कि यह व्यक्ति कालीबाड़ी मंदिर में भी गया था और शिमला लोअर बाजार और मिडल बाजार में साड़ी पहनकर लोगों से पैसे ऐंठने का कार्य कर रहा था।
इस शिकायत की गहनता से जांच की गई और उक्त व्यक्ति की पहचान इस्लाम मोहम्मद शाहिदुल्ल पुत्र मुहम्मद शरीफ अली, मूल निवासी राजशाही, बांग्लादेश, हाल निवासी, APG University शिमला, उम्र लगभग 30 वर्ष हुई।
जाँच में पाया गया की उक्त व्यक्ति APG University में वर्ष 2024 से 2028 तक BJMC का छात्र है तथा वर्तमान में 4th Semester में अध्ययनरत है।उक्त व्यक्ति से पूछताछ पर उसने बताया कि वह किन्नर समुदाय से संबंध रखता है, काली माता की पूजा करता है तथा इसी कारण कालीबाड़ी मंदिर, जाखू मंदिर एवं नवरात्रों के दौरान कई बार बाजार व मंदिरों में गया है। किसी व्यक्ति ने इसके खिलाफ पैसे ऐंठने की कोई शिकायत नहीं की है, परन्तु यदि कोई व्यक्ति स्वेच्छा से कुछ दे देता है तो वह मना नहीं करता।
जाँच के दौरान इसके दस्तावेज पुराने व वर्तमान दोनों पासपोर्ट, स्टडी वीज़ा Type S-1, Stay Visa RCF/UCF No. HP/11RCF/BGD/108/2024 तथा National ID Card सही एवं वैध पाए गए। इसके अतिरिक्त APG University की फीस स्लिप तथा 10वीं/12वीं की मार्कशीट भी सही पाई गई।
मामले में आगामी जांच जारी है।
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…
चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…
ब्यूरो रिपोर्ट। देवभूमि हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठों में चैत्र नवरात्रों के दौरान आस्था, भक्ति…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता और मानवता का परिचय देते…