Categories: Uncategorized

देवभूमि में भक्ति का महाकुंभ: 6.5 लाख श्रद्धालु, चढ़ावे में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट।

देवभूमि हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठों में चैत्र नवरात्रों के दौरान आस्था, भक्ति और अटूट विश्वास का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस दौरान श्री नयनादेवी मंदिर, माता चिंतपूर्णी मंदिर और श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और इस बार पिछले सभी रिकॉर्ड टूट गए।मंदिर न्यासों द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, नवरात्रों के दौरान इन तीनों मंदिरों में कुल 6.5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए और माता के चरणों में करीब 2,48,23,482 रुपये का नकद चढ़ावा अर्पित किया। यह आंकड़ा न केवल श्रद्धालुओं की बढ़ती आस्था को दर्शाता है, बल्कि पिछले वर्षों की तुलना में दान राशि में भी भारी बढ़ोतरी को उजागर करता है।बिलासपुर स्थित श्री नयनादेवी मंदिर में इस बार लगभग 5 लाख श्रद्धालुओं ने माथा टेका। मंदिर को कुल 1,25,35,848 रुपये का नकद चढ़ावा प्राप्त हुआ, जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 20 प्रतिशत अधिक है।वहीं ऊना जिले के माता चिंतपूर्णी मंदिर में 19 से 26 मार्च के बीच 80,58,027 रुपये का चढ़ावा प्राप्त हुआ। यहां भारतीय मुद्रा के साथ-साथ विदेशी श्रद्धालुओं ने भी अपनी श्रद्धा अर्पित की। दान पात्रों में इंग्लैंड, कनाडा, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और संयुक्त अरब अमीरात की मुद्रा भी प्राप्त हुई, जो मंदिर की वैश्विक आस्था को दर्शाती है।कांगड़ा स्थित श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर में भी नवरात्रों के दौरान भारी भीड़ देखने को मिली। यहां करीब 97 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए और 42,29,607 रुपये का नकद चढ़ावा अर्पित किया। इसके अलावा सोना-चांदी भी दान में दिया गया है।गौरतलब है कि अभी ज्वालाजी मंदिर और माता चामुंडा देवी मंदिर सहित अन्य प्रमुख मंदिरों के आंकड़े आना बाकी हैं, जिससे कुल चढ़ावे में और बढ़ोतरी की संभावना है।

Himachal Darpan

Recent Posts

मौत के मुहाने से वापसी: बर्फ में फंसे युवक को पुलिस ने बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता और मानवता का परिचय देते…

2 hours ago

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: अगले 6 दिन बारिश-बर्फबारी, 28-30 मार्च तक येलो अलर्ट।

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बीते कई दिनों से शुष्क बने मौसम के बाद अब…

3 hours ago

घर बनाना हुआ महंगा: ईंट-सीमेंट के दामों में बड़ी बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश में भी दिखने…

6 hours ago

माता बाला सुंदरी मंदिर के पास हादसा: पैरापिट से गिरकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

संध्या कश्यप नाहन। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर के समीप शुक्रवार…

18 hours ago

पांवटा साहिब में ओवरलोड डंपरों पर पुलिस का कड़ा एक्शन, 4 वाहन जब्त

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के…

20 hours ago

60 पेटियां सड़क पर बिखरीं, अहाते में मौजूद लोग बाल-बाल बचे

निशेष शर्मा राजगढ़। जिला सिरमौर के राजगढ़ शहर में शुक्रवार को देसी शराब से लदी…

20 hours ago