नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

0
50

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ),

नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं के रिजर्व किये जाने की प्रक्रिया 28 मार्च को तय कर दी गई है। इस बाबत एसडीएम एंव उपमंडल निर्वाचन अधिकारी ने अधिसूचना जारी कर दी हैराज्य निर्वाचन आयोग हि०प्र० की अधिसूचना संख्या एस०ई०सी० एच पी एफ0002 (01) /1/1/2021-1-7324 -दिनांक 24-03-2026 के आदेशों अनुसार  नाहन नगर परिषद के 13 वार्डो में से एक वार्ड अनुसूचित वर्ग की महिला हेतु तथा शेष अन्य में से 5 वार्ड महिलाओं हेतु आरक्षित किये जाने हैं। एसडीएम नाहन राजीव संख्यान ने बताया कि नाहन नगर परिषद के  उक्त वार्डो के आरक्षण का निर्धारण दिनांक 28.03.2026 को सांय 12:30 बजे नगर परिषद के टाउन हॉल में लॉट द्वारा किया जाएगा। इस प्रक्रिया में नगर परिषद के पार्षद रहे व अन्य सम्बंधित लोग शामिल होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here